फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने भड़ल में मकान खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

चोर भड़ल गांव में मकान के ताले तोड़ कर नगदी, जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह घटना का पता लगने पर पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में तहरीर दी।
विज्ञापन

भड़ल गांव निवासी विनोद पुत्र विजयपाल ने बताया कि बुधवार की रात में वह परिवार के साथ अंदर कमरे में सोया हुआ था। रात्रि में चोर ने दूसरे कमरे के ताले तोड़कर 40 हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार की सुबह चोरी की घटना की जानकारी लगी। उसने थाने में तहरीर दी। वहीं गांव के जंगल में किसान रामवीर पुत्र आलम चंद के नलकूप पर भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया। नलकूप के पास रात्रि में चोरों ने विश्राम किया। यहां पर काफी संख्या में गुटखे के रेफर मिले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से जंगल में 10-12 बदमाश घूम रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें