संदिग्ध हालात में लटका मिला युवक
बागपत। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को रिकी चौधरी (22) ने संदिग्ध हालात में घर में फांसी लगाई। बृहस्पतिवार की रात में करीब साढ़े दस बजे पुरानी तहसील के पास एक मोहल्ले में रिकी चौधरी (22) संदिग्ध हालात में मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने ही परिजनों ने रिकी को नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए, वहां के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। देर रात तक युवक के फांसी लगाकर जान देने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।