फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी के डर से परिवार पलायन को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से रेप के प्रयास के मामले में बीस दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी गांव में खुला घूम रहा है और पीड़ित परिवार को मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित किशोरी ने एसपी को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही कहा यदि आरोपी को नहीं पकड़ा तो वह परिवार सहित गांव से पलायन कर लेंगे।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 अप्रैल को पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर उसे साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर छुरी गर्दन पर रखकर जान से मारने की धमकी दी । इस मामले में किशोरी के पिता ने आंसु पुत्र महफूल के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । इस वारदात को 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जबकि आरोपी गांव में खुला घूम रहा है। पीड़ित परिवार को फैसला न करने पर हत्या की धमकी मिल रही है। धमकी से परिवार भयभीत है। उसने पुलिस पर भी आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाया। उसने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस सिर्फ एक बार ही गांव में आई है। उसने कहा यदि आरोपी को शीघ्र नहीं पकड़ा तो पीड़ित परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें