बाल किशोर न्यायालय बागपत में हत्या के मुकदमे में पेशी पर आए बंदी को नशे की गोली देते हुए पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।
वाजिदपुर गांव निवासी एक किशोर हत्या के मामले में किशोर जेल मेरठ में बंद है। इस मुकदमे की पैरवी बाल किशोर न्यायालय बागपत में चल रही है। बुधवार को बंदी न्यायालय में पेशी पर आया हुआ था। इसी दौरान एक युवक उसे नशे की गोलियां देने लगा। पुलिस की नजर पड़ी तो युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम बताया। उसने पुलिस को बताया कि उसके भाई का केस न्यायालय में चल रहा है। वह उसी सिलसिले में न्यायालय में आया । बंदी मनीष से उसका कोई लेना देना नहीं है। बंदी के परिजनों ने गोली देने के लिए कहा था। मुझे नहीं पता था कि ये गोली कैसी हैं। परिजन युवक को हिरासत मेें लेकर कोतवाली ले आई है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार बताया कि मामले की जांच की जा रही है।