फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को फांसी लगाकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जोनमाना गांव में सोमवार की रात में ससुराल वालों ने महिला को बंधक बनाकर यातनाएं दीं और उसे फांसी लगाकर मारने की कोशिश की। बाद में उसे घर के बाहर फेंक दिया। सूचना मिलते ही महिला के परिजन गांव में पहुंचे। महिला ने कोतवाली में ससुराल वालों के खिलाफ नामजद तहरीर दी । पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बिलौचपुरा गांव निवासी कंवर पाल ने अपनी बेटी बेबी की 13 साल पहले जोनमाना गांव के अशोक पुत्र गोर्वधन के साथ शादी की । हाल में उसके 11 वर्ष का बेटा लक्ष्य और नौ वर्ष का बेटा लखन है। आरोप है कि विगत तीन माह ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे है। इस दौरान कई बार सामाजिक तौर पर मामले को निपटाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी हरकत से बाज नहीं आए रहे हैं। सोमवार को उन्होंने बेबी को यातनाएं दी और फांसी लगाकर जान से मारने की कोशिश की और घर के बाहर फेंक दिया। सूचना पर बेबी के मायके वाले गांव में पहुंचे और उसे उठाकर कोतवाली लाए। बेबी ने कोतवाली में सुसराल पक्ष के चार-पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी । पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें