बड़ौत (बागपत)।
मलकपुर गांव में बुधवार की शाम खेत में चारा लेने गई महिला को नलकूप पर खींची गई विद्युत लाइन छू गई, इससे महिला करंट लगने से बेहोश हो गई। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत ठीक बताई।
करंट लगने से बेहोश महिला राजकली मलकपुर गांव की रहने वाली है। बुधवार की शाम वह गांव की कुछ महिलाओं के साथ घास लेने के लिए जंगल गई । जब सभी महिलाएं गांव के ही एक किसान के नलकूप के पास घास लेने पहुंची तो वहां पर जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए लगे नंगे तार की चपेट में राजकली आ गई और करंट लगने से बेहोश हो गई। घटना को देखकर उसके साथ गई महिलाओं ने शोर मचा दिया, तो आसपास के खेतों में काम कर रहे हैं लोगों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां महिला की हालत ठीक बतायी जा रही हैं।