फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू मनाली में होटलों की खाक छान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अपहृत किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस की पांच सदस्यीय टीम कुल्लू मनाली के होटलों की खाक छान रही है। इसके अलावा भी पुलिस कई स्थानों पर गई हुई है, लेकिन अभी तक नतीजा शून्य है।
विज्ञापन

किशोरी 22 दिसंबर को अपने घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। मकान से करीब एक लाख रुपये, आभूषण और अन्य सामान भी गायब हो गए थे। किशोरी के पिता की तहरीर पर कोतवाली में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । परिजनों ने पुलिस को बताया एक युवक ने अपना नाम और धर्म बदलकर फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर लड़की को फंसाया है। उन्होंने लड़की की बरामदगी की मांग की। हिंदू संगठनों ने भी एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर एसपी से उसकी बरामदगी की मांग की, लेकिन पुलिस को अभी सफलता नहीं मिली। किशोरी को बरामद करने के लिए पुलिस की पांच सदस्यीय टीम कुल्लू मनाली में डेरा डाले हैं। वहां के एक-एक होटलों में लड़की को तलाश कर रही है। इसके अलावा उत्तराखंड व अन्य स्थानों पर पुलिस की टीम गई हुई है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली है। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि लड़की की बरामदगी के प्रयास चल रहे हैं।

शराब के साथ युवक गिरफ्तार
बागपत। कोतवाली पुलिस ने छापामारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी सोहन पाल निवासी देशराज मोहल्ला बागपत है। उनके पास से 90 पव्वा देशी शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें