खेकड़ा थाने के दरोगा की चौकी के पास से बाइक चोरी
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा थाने में तैनात उपनिरीक्षक देवपाल सिंह रविवार को दोपहर के समय बाजार में सामान की खरीददारी करने बाइक पर सवार होकर गए और वह बाइक पुलिस चौकी के समीप खड़ी कर बाजार में सामान की खरीददारी करने लगे। जब वह सामान खरीदकर वापस लौटे तो बाइक चोरी हुई मिली। शाम तक बाइक का सुराग नहीं लगा तो उपनिरीक्षक देवपाल ने खेकड़ा थाने में बाइक चोरी की तहरी दी।