फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके में हुई चोरी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। अमीनगर सराय रोड स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके में नवंबर माह में नकब लगाकर हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उसके पास से चोरी किया इनवर्टर और बैट्री बरामद की। इस घटना में तीन आरोपी अभी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार शराब के ठेके में 28 नवंबर को नकब लगाकर अंग्रेजी शराब और बीयर की पेटियां, इनवर्टर, बैटरी चोरी की। छानबीन के बाद पुलिस ने आरिफ निवासी बड़का रोड बड़ौत को गिरफ्तार किया है। उसने वारदात में हाथ होने को कबूल कर अपने तीन अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दी है। उसके पास से चोरी किए इनवर्टर और बैट्री बरामद की। पुलिस अन्य तीन आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें