पंकज गांगनौली की कड़ी सुरक्षा में हुई पेशी
बागपत। जिला कारागार में बंद पंकज गांगनौली की शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में कड़ी सुरक्षा में पेशी हुई है। इस दौरान पुलिस तैनात रही।
गांगनौली गांव के पंकज की एक लाख रुपये के इनामी रह चुके प्रमोद गांगनौली गैंग से रंजिश चल रही है। प्रमोद के परिजनों ने पंकज पर ही प्रमोद की हत्या करने का आरोप लगाया था। इसी केस में पंकज जेल में बंद है। पंकज के भाई परीक्षित, मां सविता, नाना मांगेराम और बहन प्रीति की हत्या हो चुकी है। पंकज अपने मामा के सहयोग से केस की पैरवीं कर रहा है। 15 अक्टूबर 2016 को उसके घर पर ही खून खराबा हुआ था। इसमें दो पुलिसवाले समेत पांच सदस्यों की जान गई थी। इनमें उसकी मां, बहन और नाना शामिल थे।
-------
अमन बली, पेट्रोल पंप लूट में हुआ दोषमुक्त
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के पेट्रोल पंप से हुई लूटपाट के मामले की शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में सुनवाई हुई। अभियुक्तों के अधिवक्ता नरेंद्र पंवार बली ने बताया कि कोर्ट ने सुनाई करते हुए आरोपी अमन निवासी बली और सचिन निवासी लोनी को दोषमुक्त कर दिया है।
---------
बाघू में युवक चरस बेचता मिला
फोटो: 9
बागपत। कोतवाली पुलिस ने बाघू गांव में छापामारी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी इसी गांव का अमित है। जो गांव में ही चरस बेचता था। उसके पास से करीब दो किलोग्राम चरस बरामद हुई है। उसको कोर्ट में पेश किया गया। न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।