फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने का विरोध करने पति ने पत्नी को किया मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ढ़िकाना गांव में पति को शराब पीने से मना करने पर महिला को मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला ने कोतवाली में पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायल सोनिया पत्नी अनुज ढ़िकाना गांव की रहने वाली है। उसकी शादी चार साल पूर्व मलकपुर गांव से ढ़िकाना के अनुज के साथ हुई । अब उसके दो बच्चें हैं। उसका पति शराब का आदी है। जब उसकी पत्नी उसे मना करती है तो वह उसे मारता पीटता है। सोमवार की रात जब उसका पति शराब पीकर आया तो उसने उसका विरोध किया। इस पर पति ने उसके साथ मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह भागकर अपने मायके मलकपुर पहुंची और मंगलवार को कोतवाली में पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें