बड़ौत (बागपत)। बिजवाड़ा गांव से सिलाई सीखने के लिए बड़ौत पहुंची महिला की गर्दन रेत कर हत्या कर दी । हत्यारों ने महिला की लाश को ठिकाने लगाने के लिए रजवाहे में फेंक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अभी तक हत्यारों और वारदात की वजह के विषय में जानकारी नहीं जुटा पाई है।
बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव निवासी जयवीर की पत्नी गुड्डी (40) प्रतिदिन बड़ौत के आजादनगर स्थित सिलाई सेंटर में आती थी। मंगलवार को भी गुड्डी घर से सिलाई सेंटर के लिए निकली, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। बुधवार सुबह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से सटे ट्यौढ़ी गांव में रजवाहे में महिला की लाश पड़ी मिली। जांच में मृतका की शिनाख्त गुड्डी के रूप में हुई। हत्या गला रेतकर कर दी। कोतवाली प्रभारी हरेराम यादव ने बताया शव को रजवाहे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां शव मिला, हत्या उससे कुछ ही दूरी पर की। हत्या की सूचना पर यहां सैकड़ों लोग जमा हो गए। पीड़ित परिवार के सदस्य भी पहुंचे। आशंका यह भी जताई जा रही है कि वारदात से पहले महिला के साथ रेप किया । मेरठ के किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव दयालपुर के रहने वाले मृतका के भाई पीतम ने पुलिस से वारदात के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।