फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के गले में लगा चुनरी का फंदा, बेहोश हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बड़का गांव में छत पर कपड़े सुखाने गई 12 वर्षीय किशोरी का सीढ़ी से पैर फिसल गया। गले में चुनरी का फंदा लगने से वह बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बड़का गांव निवासी 12 वर्षीय किशोरी रविवार की सुबह मकान की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। जब वह सीढ़ी से छत पर कपड़े लेकर चढ़ रही थी तो अचानक उसका पैर फिसल गया। सीढ़ी में चुनरी उलझ कर उसके गले में फांसी का फंदा लग गया। चुनरी का फंदा लगने के कारण वह बेहोश हो गई। परिजनों ने फंदा खोलकर नीचे उतारा। बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में तैनात चिकित्सक भूपेंद्र ने बताया कि गले में फंदा लगने के कारण किशोरी बेहोश हो गई थी। उसके गले पर फंदे के निशान थे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें