फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार सामान न देने पर दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पठानकोट में उधार सामान न देने पर युवक ने दुकान मालिक और उसके पिता को पीटा। बाद में गल्ले से तीन हजार रुपये जबरन निकालकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन

पठानकोट में इमरान की परचून की दुकान है। शुक्रवार को शाम के समय एक युवक उनकी दुकान में आया और उसने उधार में सामान मांगा तो इमरान ने मना कर दिया। उसने गाली गलौच कर इमरान के साथ मारपीट की और जब उसके पिता महबूब आए तो उनके साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और बाद में गल्ले से तीन हजार रुपये निकालकर भागने लगे। शोर मचाने पर मोहल्लावासियों ने उसे पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। देर रात तक दोनों पक्ष के लोगों में कोतवाली में समझौते की बात चलती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें