फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली में छप्पर में आग लगने से पांच मवेशी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बिनौली की शीतला बस्ती में सोमवार को जर्जर विद्युत तारों में उठी चिंगारी से दलित समाज के एक युवक के मकान के छप्पर में आग लग गई। इससे छप्पर में बंधे पांच मवेशी बुरी तरह से झुलस गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

शीतला बस्ती में राजपाल पुत्र फेरू का मकान है। उसने मकान के बाहर छप्पर डाल रखा है, इसमें वह पशु बांधता है। सोमवार को वहां से जा रही जर्जर एचटी लाइन के तारों में जबरदस्त चिंगारी उठी। इससे छप्पर में आग लग गई। इससे राजपाल की एक भैंस, एक भैंसा और दो कटड़ा, मेजपाल पुत्र फेरू का एक बछड़ा झुलस गया। ग्रामीणों ने पानी व मिट्टी डालकर काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। भाजपा नेता हरबीर सिंह एडवोकेट ने आग लगने की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना पर पशु चिकित्सक डॉ. अक्षय बालियान, डॉ. देवेंद्र सोलंकी टीम सहित वहां पहुंचे और आग से झुलसे पशुओं का उपचार शुरू किया। लेखपाल बिनौली अनिल कुमार ने भी मौका मुआयना किया। ग्राम प्रधान संजय कुमार, देवेंद्र एडवोकेट सहित ग्रामीणों ने पीड़ितों के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें