फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के इंतजाम फेल, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने के आखिरी दिन पुलिस के सारे इंतजाम धरे रहे गए। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यपाल सिंह का काफिला बड़ौत से बागपत तक पहुंचा। इस बीच दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम के हालात बन गए। कलक्ट्रेट के गेट पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। खुद सत्यपाल सिंह ने समर्थकों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के दावे किए । भाजपा प्रत्याशी का काफिला बड़ौत से शुरू हुआ। बड़ौत से बागपत के बीच जगह-जगह स्वागत किया । इस बीच कार्यकर्ता नारेबाजी करते बागपत तक पहुंचे तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। आईटीबीपी की एक प्लाटून कलक्ट्रेट के बाहर तैनात रही। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट के दोनों तरफ प्रत्याशियों के समर्थकों को रोकने के लिए भारी पुलिस तैनात की, लेकिन समर्थक गेट तक पहुंच गए। एएसपी रणविजय सिंह, सीओ दिलीप सिंह यहां जमे रहे। कलक्ट्रेट में एंट्री को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। कलक्ट्रेट के गेट पर पुलिस ने समर्थकों को रोक लिया तो उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। काफी संख्या में समर्थक प्रत्याशी के साथ अंदर घुस गए। प्रत्याशी डॉ. सत्यपाल सिंह ने समर्थकों को समझाकर शांत किया।

भारी वाहनों का किया रूट डायवर्ट
बागपत। लोकसभा चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चलने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। बड़ौत में अमीनगर सराय मार्ग से वाहन निकाले गए। बागपत में राष्ट्रवंदना चौक से रूट डायवर्ट किया। सीओ ट्र्रैफिक दिलीप सिंह ने बताया कि भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें