फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी युवकों ने वृद्व को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
नगर में शनिवार को कुछ शराबी युवकों ने गांव में ठेली लगाने वाले एक वृद्ध को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी युवकों ने वृद्ध को ट्रैक्टर से कुचलने का भी प्रयास किया। शोर सुनकर ग्रामीण उधर दौडे़ तो शराबी युवक वहां से भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

पीड़ित वृद्ध मोमिन बड़ौत का रहने वाला है। वह नगर में सब्जी की ठेली लगाता है। दो दिन पहले सब्जी खरीदने के रुपये को लेकर कुछ युवकों के साथ कहासुनी हो गई। शनिवार को युवकों ने शराब पीकर पहले उसके साथ मारपीट की। बाद मेेें ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। वृद्ध के शोर की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण मौके की तरफ दौडे़ तो शराबी युवक मौके से भाग निकले। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली पर तहरीर दी। पुलिस ने वृद्ध की तहरीर पर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें