बड़ौत (बागपत)। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक महिला को मारपीट कर फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह महिला ने वहां से भागकर मायके वालों को आपबीती बताई। शनिवार की सुबह उन्होंने कोतवाली पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
मोहसिना पुत्री इमरान शामली जनपद के बनत गांव की रहने वाली है। उसकी अक्तूबर 2017 में रहमान पुत्र मेहरबान निवासी बड़ौत के साथ शादी हुई । शादी के कुछ माह बाद ही मोहसिना के साथ ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट शुरू कर दी । फिलहाल ससुराल वाले दहेज मेें कार व एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मोहसिना ने मना किया तो शुक्रवार की रात में उसे ससुराल वालों ने फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह मोहसिना वहां से भागकर मायके पहुंची और सारी बात बताई। शनिवार की सुबह मोहसिना के परिजन कोतवाली पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने कहा जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।