फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने विद्युत तार चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। पुलिस ने बिजलीघरों से तार और केबल चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर चोरी के तार बरामद किए हैं। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि शनिवार की देर शाम एसआई रणजीत सिंह और दिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। दाहा-बरनावा मार्ग पर शाहजहांपुर गांव के पास बेगमाबाद गढ़ी के जंगल में पुलिस ने नोमान पुत्र दारा जंग निवासी कांधला जनपद शामली को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर गन्ने के खेत से हाईटेंशन विद्युत लाइन का केबल और एल्युमिनियम के तार के बंडल बरामद हुए हैं। पकड़े गए युवक के पास से एक छुरी भी मिली है। चोर ने बताया कि तार आजमपुर मुलसम और कान्हड़ बिजलीघरों से चोरी किए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें