फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरठल में चुनावी रंजिश में लाठी- डंडों से हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। किरठल गांव में रंजिश के चलते पांच लोगों ने लाठी-डंडों से वर्तमान प्रधान के पक्ष के व्यक्ति पर हमला किया। पुलिस ने घायल को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। घायल ने रमाला थाने में तीन नामजद सहित छह के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

घायल प्रमोद पुत्र सरदार सिंह किरठल गांव का रहने वाला है, वह वर्तमान प्रधान सुदेश के समर्थक हैं। शनिवार की देर शाम वह पैदल बाजार से घर आ रहे थे, तभी पांच लोगों ने घेरकर उन पर लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। उन्होंने रमाला थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल प्रमोद ने बताया कि वह प्रधान के समर्थक हैं, जबकि उनके विरोधी पक्ष रंजिश रखते हैं, इसे लेकर यह घटना हुई है। इस संबंध में सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें