फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे के ठेकेदार से पेशगी के नाम पर ठगे 3.95 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेड़की स्थित जेबीएफ भट्ठा के ठेकेदार मेहंदी हसन पुत्र अली हसन ने बताया कि वह मूल रूप से गांव भूरा थाना कैराना जनपद शामली का रहने वाला है। खेड़की में भट्ठे पर ठेकेदार करता है। मजदूरों को भट्ठे पर कार्य कराने के लिए लाता है। पांच दिसंबर 2018 को उसे सोनू पुत्र शौकत निवासी गांव सराय डाकघर रामपुर अटेरना थाना फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर मिला। उसने भट्ठे पर काम करने के लिए मजदूर के संबंध में बात की। आठ दिसंबर को वह सात मजदूरों को साथ लेकर भट्ठे पर पहुंचा। आरोप है कि सोनू ने पेशगी के नाम पर उससे 3.95 लाख रुपये लिए और सातों मजदूरों में बांट दिए। पेशगी लेने के बाद उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर को वे परिवार सहित भट्ठे पर आ जाएंगे, लेकिन कोई काम में नहीं आए। उसने सोनू से मोबाइल पर बात की तो उसने काम पर आने से मना कर दिया। पेशगी के रुपये लौटने को कहा तो धमकी दी कि यदि रुपये मांगे तो जान से मार देंगे। ठेकेदार ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें