छपरौली (बागपत)।
थाना क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में फीस को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एक पब्लिक स्कूल में शिक्षकों ने फीस जमा न होने पर छात्र-छात्राओं को कक्षा से बाहर निकाल दिया। छात्र-छात्राओं ने घर पहुंचकर अभिभावकों को जानकारी दी। इस पर अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षकों के साथ मारपीट कर दी। शिक्षकों ने भी अभिभावकों के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। स्कूल में काफी देर तक हंगामा रहा। थानाध्यक्ष बचन सिंह सिरोह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। दोनों पक्षों में फैसले की बात चल रही है।