बिनौली (बागपत)।
गांव में घर के बाहर खड़ी साइकिल चोरी हो गई। इसके बाद सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर ग्रामीणों ने चोर को पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंपा।
बिनौली गांव निवासी दुकानदार नरेंद्र जैन शुक्रवार की शाम दुकान से अपने घर गया । इस दौरान उसने अपनी साइकिल घर के सामने रास्ते पर खड़ी कर दी। कुछ देर बाद वह जब बाहर आया तो साइकिल गायब मिली। इसकी सूचना पड़ोस के लोगों को दी। काफी तलाश के बाद भी साइकिल नही मिली तो थक हारकर पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा गया तो उसमें एक युवक साइकिल ले जाता हुआ दिख गया। इसकी तलाश गांव के ही एक युवक सोनू राणा के रूप में हुई। इसे तलाश करने के बाद ग्रामीणों ने पकड़ लिया और दबाव बनाकर साइकिल बरामद कर ली आरोपित की धुनाई कर थाना पुलिस को सौंपा। इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।