फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में शराब देखी तो पुलिस को बुलाने कोतवाली पहुंच गया बालक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। अपराध को देखकर आंख बंद करने वाले लोगों के सामने दस साल के एक बालक ने नजीर पेश की है। बालक घर में अकेला रह रहा है, पड़ोसी ने घर में शराब की अवैध पेटियां रख दीं। बालक ने मना किया तो पड़ोसी नहीं माना। बालक घर से निकला और सीधे कोतवाली जा पहुंचा। बालक ने पुलिस को सारे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने छापेमारी की तो कई पेटी शराब भी बरामद हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कराने में जुटी है।
विज्ञापन

बालक के हौसले का यह मामला मंगलवार को सामने आया है। सुबह थाना क्षेत्र के बिजरौल गांव का एक दस वर्षीय बालक कोतवाली पर रोते पहुंचा और कहने लगा कि उनके मकान में शराब की पेटियां रखी हुई हैं। जिस पड़ोसी ने शराब की पेटियां रखी हैं, वह मना करने पर मारपीट भी करता है।
कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने पूछा कि उसके माता-पिता कहां रहते हैं। बालक ने बताया कि वह दिल्ली स्थित एक फैैक्ट्री मेें काम करते हैं, घर में वह अकेला रहता है और पड़ोसी ही उसे खाने के लिए देते हैं। मामले को गंभीरता से लेकर कोतवाली प्रभारी ने पुलिस को तुरंत छापेमारी करने के निर्देश दिए। पुलिस ने छापेमारी की और कई पेटी हरियाणा मार्का की बरामद की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से शराब रखने वाले लोग भाग चुके थे। पुलिस ने शराब को कब्जे में लिया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि दस वर्षीय बच्चे की शिकायत पर छापेमारी की। पुलिस छानबीन में जुटी है। बच्चे ने हिम्मत का परिचय दिया है। समाज के अन्य लोगों को भी अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्ती करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें