फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली में मस्जिद के गेट को लेकर बढ़ा तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कस्बा छपरौली में मस्जिद के पिछले दरवाजे को लेकर चल रहे विवाद में दूसरा पक्ष भी सामने आ गया है। मस्जिद कमेटी के लोगों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने ने कहा मस्जिद का मैन गेट खुला हुआ है। पीछे का गेट इमाम के कमरे की तरफ खुलता है, इसलिए उसे बंद किया। एएसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि छपरौली कस्बे में टांडा रोड पर मरकजी मस्जिद है। मस्जिद के पश्चिम में इमाम के रहने के लिए कमरा है। मस्जिद में औरतें नहीं जाती। इसी कारण इमाम की पत्नी के लिए आने जाने के लिए दरवाजा पश्चिमी में लगा रखा है। अब इमाम का परिवार मस्जिद में नहीं करता है। इस कारण पीछे का दरवाजा बंद किया। इस गेट को खोलने का अधिकार इमाम को है। कुछ लोग पीछे के गेट के ताले को एक बार तोड़ चुके हैं। दोबारा तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले एक साल से इमाम के मकान का भी निर्माण रुकवा रखा है। इस दरवाजे को खोलने से मस्जिद में चोरी, नमाज पढ़ने वालों को परेशान एवं इमाम के परिवार को भी परेशानी होगी। व्हाट्स एप पर भी अवैध हथियारों के साथ फोटो भेजकर उन्हें भयभीत कर रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में यूसुफ, याकूब, फरमान, कामिल, हुसैन अहमद, अनीस, जरीन, असगर, इनाम, वाजिद, अहमद, दीन मोहम्मद, जादेव, जुबैर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें