फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट सरे बाजार युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बे में सरे बाजार पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला किया। तीन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि तमंचे से गोली मारने का भी प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक हमलावर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घायल युवक ने थाने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के हुसैनपुर निवासी फिरोज ने बताया कि उसकी दोघट निवासी गफ्फार से पुरानी रंजिश चल रही है। सोमवार को वह दोघट में अपने परिचित से मिलने आया । जब वह बाजार में खड़ा था तो गफ्फार के भाई शौकीन समेत तीन लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। उसकी सरे बाजार पिटाई की। आरोप है कि तमंचे से उसे गोली मारने की कोशिश भी की गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसओ चितवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एक हमलावर को हिरासत में लेकर थाने ले गए। घायल फिरोज ने शौकीन, फरमान समेत तीन के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इसे लेकर उस पर हमला हुआ है। तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें