बड़ौत (बागपत)।
कोताना रोड पर एक बाइक सवार को छह शराबी युवक खींचकर एक दुकान में ले गए और उसकी कोल्ड ड्रिंक की बोतलों और बेल्ट से जमकर पिटाई की। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसने कोतवाली में तहरीर दी, पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
घायल सुमित पुत्र योगेश मलकपुर गांव का रहने वाला है। वह बुधवार को गांव से बाइक लेकर कोताना रेाड पर ठीक कराने के लिए आया, जब वह कोताना रोड से जा रहा था तो चार शराबी उसके आगे आए, उसने उनको हटने को कहा तो चारों शराबियों ने उसे एक दुकान में खींचकर कोल्ड ड्रिंक की खाली सिर में मारकर घायल कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल ने कोतवाली में अज्ञात मेें तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।