बागपत। नैथला पुलिया के पास फैजपुर निनाना गांव के किसान सतेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन शूटरों को दबोच लिया है। पुलिस पूछताछ में जुटी है। मंगलवार को वारदात का खुलासा किया जाएगा।
फैजपुर निनाना निवासी सतेंद्र (50) 16 मई कोर्ट में भाई की हत्या के मुकदमे की पैरवी करके घर लौट रहा था। वह नैथला मोड़ से होता हुआ पैदल ही गांव की तरफ जा रहा था। जब वह नैथला पुलिया के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और उन्होने किसान की कमर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। मंगलवार को वारदात का खुलासा किया जाएगा।