फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर कार सवार बदमाशों ने ट्रक लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सरूरपुर गांव के पास आल्टो कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर ट्रक लूट लिया और चालक को खेड़का के पास हाइवे पर फेंक कर भाग निकले। चालक ने ट्रक मालिक व पुलिस को घटना की सूचना दी। लूट की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका।
बुलंदशहर के खुर्जा निवासी प्रवेंद्र पुत्र नारायण ट्रक चालक है। वह दिल्ली निवासी करतार सिंह का ट्रक चलाता है। चालक प्रवेंद्र ने बताया कि शनिवार को वह गुजरात से ट्रक में प्याज लेकर बड़ौत मंडी में आया था। रात में ट्रक खाली कराकर ट्यौढ़ी गांव के शिव मंदिर स्थित एक ढाबे पर ट्रक खड़ा कर सो गया था। रविवार सुबह चार बजे वह ढाबे से ट्रक लेकर मंसूरी डासना के लिए चला था। जब वह सरूरपुर से आगे निकला तो दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर आल्टो कार में सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक को रुकवा लिया और तमंचों के बल पर चालक को बंधक बना लिया। बदमाशों ने चालक के हाथ बांध दिए और आंख पर पट्टी बांध कर ट्रक में डालकर चल लिए। थोड़ी दूरी पर चालक को बदमाशों ने कार में डाल दिया और उससे ट्रक, 17 हजार रुपये की नगदी व मोबाइल लूट ले गए। ट्रक चालक को साढ़े तीन घंटे तक इधर-उधर घुमाने के बाद बदमाश सुबह पौने आठ बजे के लगभग खेकड़ा पाठशाला के पास हाईवे पर फेंक कर भाग निकले। चालक ने किसी राहगीर से मोबाइल लेकर ट्रक मालिक व पुलिस को सूचना दी। ट्रक लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने नाकाबंदी कराकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। इस संबंध में ट्रक मालिक ने तहरीर दी है। ट्रक मालिक ने बताया कि ट्रक में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था। ट्रक की आखिरी लोकेशन चमरावल रोड पर पशु पैठ के पास मिली है। इसके बाद लोकेशन नहीं मिल सकी है। इस संबंध में एसपी जयप्रकाश ने बताया कि ट्रक लूट के मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दो महिलाएं भी थीं बदमाश के साथ
बागपत। ट्रक चालक देवेंद्र ने बताया कि बदमाशों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध रखी थी। बदमाश कोड वर्ड में बात कर रहे थे। एक बदमाश ने फोन पर किसी से बात की और कह रहे थे कि सर आपका काम हो गया है। ट्रक चालक को मारना है या जिंदा छोड़ दे। बदमाशों के साथ दो महिलाएं भी थी। बदमाशों ने दोनों महिलाओं को 700-700 रुपये दिए। महिलाएं कह रही थी कि 700 रुपये कम हैं। एक बदमाश ने कहा कि इतने काम के लिए 700 रुपये बहुत हैं।

चालक को पांच सौ रुपये दिए
बागपत। ट्रक चालक प्रवेंद्र ने बताया कि बदमाशों ने लूटे गए 17 हजार रुपये में से 500 रुपये चालक को दे दिए थे और कह रहे थे कि बस पकड़ कर वापस घर लौट जा। पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन


हाइवे पर दस दिनों में लूटे दो ट्रक
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर दस दिनों के अंदर दो ट्रक लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। 21 अप्रैल को तीन बदमाश चालक व परिचालक को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर गौरीपुर में दिल्ली निवासी बलविंदर का ट्रक लूट ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने आज तक भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और अब बदमाशों ने एक और लूट की घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें