फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डौला गांव में परिवार पर हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की मासूम बच्ची से अश्लील हरकत करने पर 8-10 लोगों ने आरोपी किशोर के घर पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसमें दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायलों ने सिंघावली अहीर थाने में छह के खिलाफ तहरीर दी । पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मामला मंगलवार को शाम पांच बजे का है। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोहनवीर परिवार के साथ खेत में गेहूं काटने गया हुआ था। घर में उसका 14 वर्षीय बेटा मौजूद था। इसी दौरान पड़ोसी की 10 वर्षीय बेटी उनके घर में आ गई। आरोप है कि किशोर ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इसे बच्ची की मां ने देखा लिया। किशोर के परिजन जब खेत से घर लौटते तो बच्ची के पिता ने उनसे शिकायत की। इस पर परिजनों ने किशोर की पिटाई कर उसे आगे से इस तरह की हरकत न करने की हिदायत दी। आरोप है कि इसके थोड़ी ही देर बाद 8-10 लोग उनके घर में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। हमले में सोहनवीर, पत्नी मुकेश, बेटी पूनम, बेटे आकाश और छोटू घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायलों ने सिंघावली अहीर थाने में छह लोगों को नामजद कर तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें