बागपत। गुराना गांव के जितेंद्र हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी सीआरपीएफ के जवान सुधीर ने पुलिस को चकमा देते हुए न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि 28 अक्तूबर 2017 को गुराना गांव में दूधिया जितेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस जांच में सीआरपीएफ जवान सहित सात लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में सीआरपीएफ के जवान सुधीर फरार चल रहा था। पुलिस तभी से ही उसको तलाश कर रही थी। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। न्यायालय ने उसकी घर की कुर्की के वारंट भी जारी कर दिए। दो दिन बाद घर की कुर्की होनी थी। इसी बीच, बृहस्पतिवार को पुलिस को चकमा देकर सुधीर बागपत न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया।