फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनावा में संघर्ष , पथराव - फायरिंग भी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के बरनावा गांव में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में संघर्ष हुआ। इस दौरान फायरिंग व पथराव भी हुआ, जिसमें दो महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू किया और दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बरनावा गांव में चार-पांच दिन पूर्व एहसान पुत्र मुस्ताक व इमरान पुत्र मोहमद उमर पक्ष के बच्चों की बीच मारपीट के बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए थे। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था, लेकिन मुस्ताक पक्ष के लोग समझौते से खफा थे, जिसके चलते इन्होंने गुरुवार को मस्जिद से नमाज अदा कर लौट रहे शमशाद पुत्र मोहमद उमर को दबोच लिया और धारदार हथियार से वार किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका पता चलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो एहसान पक्ष के लोगों ने उन पर फायरिंग व पथराव भी किया। इससे गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 व थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों को हिरासत में ले लिया। संघर्ष में एक पक्ष के इमरान, शमशाद पुत्र मोहमद उमर, शाहिदा पत्नी दिलशाद व दूसरे पक्ष के एहसान पुत्र मुस्ताक गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कई अन्य लोगों को भी चोटें पहुंची हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली पर भर्ती कराया है। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है।
दूसरी तरफ बरनावा गांव में हुए संघर्ष के बाद देर शाम फिर से दोनों पक्षों की महिलाओं में संघर्ष हो गया। इसमें इमरान पुत्र मोहमद उमर पक्ष की अफरोज पत्नी बाबू व एहसान पुत्र मुस्ताक पक्ष की सोनिया पुत्री रहीस घायल हुई है। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। उधर बरनावा गांव में दोनों पक्षों की तनाव पूर्ण स्थिति को देखकर पुलिस बल तैनात किया। थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने कहा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें