फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु कटान की सूचना पर छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली के सामने कुरैशियान मोहल्ले में अवैध पशु कटान की सूचना पर मंगलवार तड़के पुलिस ने छापे मारे। टीम के आने की भनक लगने पर कुछ दुकानदार मीट की दुकानें बंद करके चले गए।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में सूचना पहुंची थी कि कोतवाली के सामने कुरैशियान मोहल्ले में अवैध पशु कटान हो रहा है। इस पर एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए। मंगलवार तड़के एसएसआई हेमेंद्र बालियान के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मीट बेचने वाले दुकानदार भाग निकले। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस टीम ने यहां एक घंटे तक छानबीन की। पुलिस को जांच के दौरान क्षेत्र में कोई अवैध कटान होता नहीं मिला ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें