फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र देव की बरामदगी को पांच टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मुकारी गांव में माता के जागरण से लापता कक्षा दो के छात्र देव को बरामद करने में पुलिस तीसरे दिन भी कामयाब नहीं हुई। एसपी ने उसको बरामद करने के लिए पांच टीमों का गठन किया है। एएसपी अजय कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ खुद जंगल खंगाला। उनके साथ डॉग स्कवॉयड भी रही।
विज्ञापन

मुकारी गांव निवासी अधिवक्ता अमित त्यागी का भतीजा आरव उर्फ राजा उर्फ देव (8) बृहस्पतिवार को पड़ोस के ही एक बच्चे के जन्मदिन पर आयोजित जागरण में रात के समय गया । इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। बालैनी थाने पर अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस तभी से ही उसकी बरामदगी के प्रयास में लगी हुई है। रविवार को एएसपी अजय कुमार सिंह, सीओ वंदना शर्मा, बालैनी और सिंघावली अहीर पुलिस ने उसको मुकारी और आसपास के जंगल तथा हिंडन नदी किनारे तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान डॉग स्कवॉयड भी शामिल रही, लेकिन छात्र का पता नहीं चला। दूसरे जनपदों में भी उसकी तलाश की जा रही है। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि छात्र को बरामदगी के लिए पांच टीमें लगी हुई है। अभी सफलता नहीं मिली है। छात्र के परिजनों का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश तो दूर कभी किसी से कहासुनी भी नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें