बागपत। शराब पीकर ड्यूटी करने के विरोध पर सफाई कर्मी ने महिला ठेकेदार के साथ गाली-गलौज कर धमकी दी। उसने पुलिस से शिकायत की।
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी महिला मनीषा ने बताया कि वह नगर पंचायत की सफाई कर्मियों की ठेकेदार है। बुधवार करीब दो बजे साफ-सफाई का निरीक्षण करने के लिए कस्बे में गई। इस दौरान एक सफाई कर्मी शराब पीये मिला, उसको ड्यूटी के समय शराब पीने से मना किया। इस बात पर आरोपी ने गलौज कर धमकी दी। इसकी शिकायत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से की। उन्होंने कहा आरोपी ने एक अपराधी से धमकी दिलाई। आरोपी ने उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कस्बा चौकी पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
युवक को मिल रही धमकी
बागपत। लूंब गांव निवासी सुधीर कुमार का कहना है कि कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं। कई बार मारपीट कर चुके हैं। लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की।