अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गांव से किशोरी संदग्धि हालात में गायब हो गई। किशोरी के परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया। इससे दोनों पक्षों में तनाव है।
गांव में किशोरी छह नवंबर को अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जानकारी मिली उसको पड़ोस का ही दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले गया है। आरोपी युवक का पता करने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। लड़की के परिजनों ने आरोपी के परिजों से भी बातचीत की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में लड़की के पिता ने सिंघावली अहीर थाने में शिकायत की। उनकी तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। गांव में पंचायत की तैयारी चल रही है। उधर थानाध्यक्ष अरविंद्र कुमार का कहना है कि लड़की को बरामद करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम कई स्थानों पर गई है। जल्द ही कामयाबी मिल जाएगी। गांव में पूरी तरह से शांति का माहौल है।