दोघट/दाहा (बागपत)। इदरीशपुर गांव में राशन डीलर के चयन के दौरान हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने छह लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा। दूसरी तरफ स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल की संपत्ति पहुंचाने वालों के खिलाफ तहरीर दी।
इदरीशपुर गांव में मंगलवार को राशन डीलर के चयन को लेकर खुली बैठक हुई। इसमें बीच में ही भीड़ के बीच कहासुनी के बाद लाठी डंडे चले। इसमें पांच लोग घायल हुए। एसओ दोघट चितवन कुमार में बताया मारपीट मामले में लाखन, अमित, लोकेश, मोनू, पारुल और मुकेश को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा । जबकि चालीस लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराई जानी है। शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों की सूची बनाई जा रही है। उन्होंने कहा जांच अधिकारी ने जांच शुरू कर दी। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास मलिक ने स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले को लेकर दोघट थाने में कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने बताया स्कूल में खुली बैठक के दौरान पेड़, कुर्सी, मेज आदि सामान तोड़े हैं।