फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार गांव अटाली निवासी अजय (24 ) की हादसे में मौत हो गई। उसका साथी दीपक घायल हो गया। परिजनों ने शाम के समय शव को थाने के सामने रख कर दो घंटे जाम लगाकर मुआवजे की मांग की। सीओ फुगाना के आश्वासन पर परिजन माने।
विज्ञापन

युवक अजय की पत्नी को डिलीवरी के लिए रविवार रात में सरकारी एंबुलेंस बघरा अस्पताल ले जाया गया। वहां से तीन दिन बाद आने की बात कहकर महिला को वापस भेज दिया गया। उधर, अजय को यह बात पता नहीं थी। वह बाइक पर अपने दोस्त के साथ बघरा अस्पताल जाने लगा। इस बीच तितावी अंडर पास के पास रात के अंधेरे में बाइक में एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए।
उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां अजय की मौत हो गई। सोमवार देर शाम शव को लेकर परिजन थाने पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर बैठ गए। वहां जाम लग गया। परिजनों को मुआवजा और ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की मांग की गई। शाम चार बजे से छह बजे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। वाहन चालकों ने इधर उधर से अपने वाहन निकलने शुरू किए तो लखान, नसीरपुर, तितावी,धनसैनी गांव की गली में भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर भौरा कलां व शाहपुर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ फुगाना नीरज कुमार ने आश्वासन दिया कि मुआवजे के लिए रिपोर्ट बना कर शासन को भेज दी जाएगी। ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिलाया जाएगा। चार दिन में ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया जाएगा। सीओ ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें