खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित डूंडाहेड़ा पुलिस चौकी पर शुक्रवार की रात पुलिस ने टैंपो में 100 पेटी देशी शराब लेकर जा रहे सोनीपत के मदीना के रहने वाले सोमबीर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि डूंडाहेड़ा पुलिस चौकी पर शुक्रवार की रात पुलिस ने बागपत की ओर से आ रहे एक पिकअप टैंपो को रोककर तलाशी ली। उसमें हरियाणा से तस्करी कर लाई गई 100 पेटी देशी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी पिकअप चालक सोमबीर को गिरफ्तार कर लिया। चालक के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
सीओ के अनुसार पिकअप चालक सोमबीर हरियाणा से कम दाम में शराब खरीद कर दिल्ली में महंगे दामों में बेचता था। यह शराब भी वह दिल्ली में बेचने के लिए जा रहा था।
आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।