फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़कर नकदी, बर्तन और एलईडी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। मुबारिकपुर गांव के दुर्गा मंदिर में दानपात्र का ताला तोड़कर चोरों ने 10 हजार रुपये, पीतल के बर्तन और एलईडी चोरी कर ली। मंदिर के पुजारी बुद्धगिरी महाराज ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुजारी बुद्धगिरी महाराज ने बताया कि बृहस्पतिवार रात चोरों ने मंदिर में घुसकर दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपये, पीतल के बर्तन और एक एलईडी चोरी कर ली। सामान गिरने पर आवाज होने पर नींद से जाग गए। तभी चोर मंदिर से भागते हुए नजर आए। उन्होंने शोर मचाकर एक चोर को पकड़कर लिया और गांव के लोग भी वहां आ गए। चोर के पास से कट्टे में भरा सामान भी बरामद किया गया। वहां आए पुलिसकर्मी चोर को कोतवाली लेकर चले गए। इस मामले में जांच अधिकारी आशीष पुंडीर का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें