खेकड़ा। डौला गांव का रहने वाला मोइन 20 मई को अपनी गाडी बड़ागांव चौकी के पास खड़ी कर कस्बे में अपने परिचित चालक के पास गया था। वहां से चोर गाड़ी चोरी कर ले गए। उसकी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसने कोर्ट में याचिका दायर की। वहां से मुकदमा दर्ज करने का आदेश किया गया तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
सामान के साथ दो चोर गिरफ्तारखेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला रामपुर के रहने वाले बिजेंद्र कुमार के घर में मंगलवार की रात चोरों ने घुसने का प्रयास किया। वह शोर सुनकर नींद से जाग गए। शोर मचाने पर चोर भागने लगे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों चोरों को पकड़ लिया। दोंनो खेकड़ा के रहने वाले विशाल व अरूण है। उन्होंने एक महीने पहले सांकरौद गांव के रहने वाले हरेंद्र की दुकान से सामान चोरी किया था। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।