फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खड़े कैंटर से बाइक टकराने पर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खड़े कैंटर से बृहस्पतिवार सुबह बाइक टकरा गई, जिससे खेकड़ा के मोहल्ला रामपुर के रहने वाले सन्नी (26) की मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला रामपुर का रहने वाला युवक सन्नी हरियाणा के सोनीपत में कुंडली की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह रोजाना बाइक से कंपनी में जाता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह बाइक से कुंडली जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर यमुना पुल से आगे खड़े कैंटर को बचाकर निकलते हुए उसकी बाइक उससे टकरा गई। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पता लगने पर राई थाना पुलिस ने युवक की पहचान कराने के बाद उसके परिजनों को फोन कर घटना के बारे में बताया। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को खेकड़ा ले आए। इस मामले में कैंटर चालक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी।

कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग घायल

खेकड़ा। कस्बे की नालापार बस्ती का रहने वाला रामसिंह बृहस्पतिवार को बाइक से तहसील में जा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर तहसील के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार हादसे के संबंध में कोतवाली में शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें