खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला गिरधरपुर में मनीष उर्फ सीटू की गैर इरादतन हत्या के आरोपी रियाजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
मोहल्ला गिरधरपुर निवासी कमलेश देवी ने तीन सगे भाइयों और उनकी बहन पर बेटे मनीष उर्फ सीटू पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद घर छोड़कर नही जाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे भयभीत मनीष ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी रियाजू को गिरफ्तार कर लिया गया, अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।