फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दहेज में 20 लाख रुपये और कार नहीं मिलने पर विवाहिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। दहेज में 20 लाख रुपये और कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता वर्षा निवासी निरोजपुर एम्मा गांव की पिटाई कर ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। इसमें विवाहिता के पिता ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

निरोजपुर एम्मा निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसकी बेटी वर्षा की शादी वर्ष 2022 में बरनाला पंजाब निवासी विपिन गोयल के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने 70 लाख रुपये से अधिक खर्च किए। आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में 20 लाख रुपये और कार मांगने लगे। ससुराल वालों ने मार्च माह में वर्षा की पिटाई कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति विपिन, सास उषा, दादी कमला, देवर संजीव, ननद रजनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें