बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर क्रिस्तु ज्योति काॅन्वेंट स्कूल के बाहर ई-रिक्शा की टक्कर लगने से सलावतपुर खेड़ी निवासी अशोक और उनके पोते पोते छात्र आयांश और आर्यन घायल हो गए। इसको लेकर वहां हंगामा हो गया। लोग ई-रिक्शा चालक को पकड़कर कोतवाली ले जाने लगे तो गलती होने और माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया।
सलावतपुर खेड़ी निवासी अशोक ने बताया कि शनिवार की सुबह वह अपने पोते छात्र आयांश, आर्यन को क्रिस्तु ज्योति काॅन्वेंट स्कूल में छोड़ने जा रहे थे। हाईवे पर कट से जैसे ही बाइक वापस मोड़ी तो पीछे से आए ई-रिक्शा चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ई-रिक्शा लेकर चालक भागने लगा, जिसे अन्य लोगों ने पकड़ लिया। अशोक कुमार समेत अन्य लोग ई-रिक्शा चालक को पकड़कर कोतवाली ले जाने लगे, तभी ई-रिक्शा चालक हाथ जोड़कर और पैर पकड़कर माफी मांगने लगा। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।