फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पिकअप की टक्कर से घायल किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चमरावल मार्ग पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल साइकिल सवार किसान चीटाराम (62) निवासी पाबला बेगमाबाद की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। इसके बाद गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पाबला गांव निवासी किसान चींटाराम बृहस्पतिवार को साइकिल से बागपत से वापस घर जा रहे थे। गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आई पिकअप ने टक्कर मार दी थी। घायल किसान का बागपत के निजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। वहां से रेफर किए जाने पर परिवार वाले दिल्ली के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि हादसे के बाद पिकअप को पकड़ लिया गया।उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें