रटौल। ललियाना गांव में मेला देखकर आते समय चमरावल गांव के स्कूल के पास हुए हादसे में घायल रोहित ढाका (24) निवासी ढिकौली की दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार देर रात मौत हो गई। इस हादसे में पहले अग्निवीर के भाई सागर की मौत हो चुकी है।
ढिकौली गांव निवासी अग्निवीर सैनिक सचिन ढाका के भाई सागर अपने दोस्त रोहित के साथ बाइक से ललियाना गांव में दशहरे का मेला देखने गए थे। वहां से वापस आते समय जैसे ही चमरावल चौराहे के पास स्कूल के सामने पहुंचे तो आगे चल रही ऊंट बुग्गी से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। दोनों घायलों को पिलाना सीएचसी से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सागर की मौत हो गई थीए जबकि दूसरे घायल रोहित को लेकर परिवार वाले दिल्ली के निजी अस्पताल में ले गए। बताया कि बृहस्पतिवार रात उपचार के दौरान रोहित की भी मौत हो गई। रोहित के माता पिता की कई साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। रोहित गांव में डग पर रहकर काम करते थे। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।