अग्रवाल मंडी टटीरी। क्षेत्र के एक गांव में 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके घर के पास फायरिंग करने का मामला सामने आया। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी नितिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बेटी गांव के ही कॉलेज में 10वीं कक्षा की छात्रा है। गांव का ही नितिन उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता रहता है और कई बार कॉलेज जाते समय पीछा किया। आरोप लगाया कि छेड़छाड़ से परेशान होकर उसकी बेटी ने स्कूल जाना बंद कर दिया। आरोप लगाया कि बुधवार को युवक ने फिर से उसकी बेटी को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर उसके घर के पास आकर फायरिंग की, जिससे उसका परिवार भयभीत है। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।