बागपत। सोनीपत जिले के नागल खुर्द गांव में ब्लिंकिट कंपनी में ड्यूटी कर वापस घर जा रहे लुहारी गांव के कपिल के साथ मारपीट कर तीन बदमाशों ने मोबाइल और हेलमेट लूट लिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
लुहारी गांव के रहने वाले कपिल ने बताया कि वह 11 सितंबर को सोनीपत जिले के नागल खुर्द गांव में स्थित ब्लिंकिट कंपनी में डिलीवरी का काम कर घर वापस जा रहा था। करते है। देर रात नैथला-खामपुर मार्ग पर जैसे ही नैथला और निनाना गांव के बीच में पहुंचा तो बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। तीनों ने मारपीट कर उसका मोबाइल और हेलमेट लूट लिया। इसके बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार चाहल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है । मंगलवार को कई से पूछताछ की गई। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।