फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कपड़ा कारोबारी की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गाजियाबाद जिले के लोनी में जाट चौपले के रहने वाले रवि कुमार (32) की रविवार रात को मौत हो गई। परिजनों ने फोन करके बुलाने वालों पर उनकी हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

रवि कुमार की पत्नी प्रीति ने बताया कि रविवार सुबह जब परिवार के सभी लोग घर में मौजूद थे, तभी सुबह साढे आठ बजे पति के पास किसी का फोन आया। फोन आते ही वह घर से थोड़ी देर में आने की बात कहकर अपनी बुलेट बाइक पर चले गए। उसके बाद रात तक उनका कुछ पता नहीं चला और उनकी तलाश शुरू कर दी।
प्रीति ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे उनके पास अस्पताल से फोन आया। उनको बताया गया कि रवि अग्रवाल मंडी टटीरी में पेट्रोल पंप के पास सडक़ किनारे गंभीर हालत में पड़े मिले हैं। वह सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे और यहां से उनके पति को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। वह उनको जीटीबी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रवि की पत्नी प्रीति अन्य परिवार वाले जसवंत सिंह, पिंकी, दीपक समेत अन्य के साथ सोमवार को बागपत कोतवाली पहुंची। बताया कि उसके पति का कपड़े का कारोबार था। वहां आरोप लगाया कि उनके पति रवि की हत्या की गई है।
किसी ने फोन करके उनको बुलाया और उसके बाद जान से मारने के लिए अग्रवाल मंडी टटीरी के पास फेंक दिया। उन्होंने पुलिस से जांच करके आरोपियों का पता लगाने की मांग की। वहीं एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि मामले में जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें